राजस्थान

Jaipur: शिक्षा मंत्री ने पूछी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की कुशलक्षेम

Tara Tandi
8 Aug 2025 1:16 PM IST
Jaipur: शिक्षा मंत्री ने पूछी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की कुशलक्षेम
x
Jaipur जयपुर । शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने गुरूवार शाम उदयपुर के गीताजंलि अस्पताल पहुंच कर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री शांतिलाल चपलोत की कुशलक्षेम पूछी।
राज्य स्तरीय संस्कृत विद्वतजन सम्मान समारोह में भाग लेने उदयपुर आए केबिनेट मंत्री श्री दिलावर गुरूवार शाम को गीताजंलि हॉस्पीटल पहुंचे। उन्होंने वहां उपचाररत श्री शांतिलाल चपलोत से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। श्री दिलावर ने उनकी धर्मपत्नी श्रीमती महेंद्रा देवी से आत्मीय भेंट कर श्री चपलोत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि श्री चपलोत के स्वास्थ्य में सुधार है। अस्पताल में उनके पुत्र व अन्य परिजन भी उपस्थित थे।
Next Story