राजस्थान

Jaipur: ई-रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या

Sarita
17 Aug 2025 9:55 AM IST
Jaipur: ई-रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या
x
Jaipurजयपुर: जयपुर से बड़ी खबर। जयपुर में जब सब जन्माष्टमी का त्योहार मना रहे थे, उसी दौरान जयपुर में एक बड़ी हत्या की वारदात हो गई। जयपुर के मुहाना थाना इलाके में शनिवार रात एक ई-रिक्शा चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि हत्या का शिकार मनोज रैगर (30 वर्ष) दुसाद नगर मालपुरा गेट का रहने वाला था। पुलिस को घटनास्थल पर एक ई-रिक्शा खड़ा मिला। पुलिस को मनोज का ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान हो सकी।
पुलिस ने बताया कि जिस रास्ते पर हत्या हुई, वह सुनसान है। उसके पास ही एक क्रिकेट अकादमी है। सड़क पर खून से लथपथ युवक को देखकर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।पुलिस ने बताया कि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे लगता है कि ई-रिक्शा चालक की किसी से रंजिश रही होगी। उसका गला बेरहमी से रेता गया था। गला रेतने के कारण पूरी सड़क पर खून फैल गया था।
Next Story