राजस्थान

जयपुर: विदेशी महिला को शरीर में ड्रग कैप्सूल होने की आशंका के चलते डीआरआई की टीम ने पकड़ा

Admin Delhi 1
28 April 2022 9:52 PM IST
जयपुर: विदेशी महिला को शरीर में ड्रग कैप्सूल होने की आशंका के चलते डीआरआई की टीम ने पकड़ा
x

जयपुर क्राइम न्यूज़: जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी करने के मामले में एक महिला यात्री को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि महिला यात्री के शरीर के अंदर 70 ड्रग कैप्सूल होने की आशंका जताई जा रही है। डीआरआई की टीम मेडिकल परमिशन लेने के बाद महिला यात्री के शरीर में छुपाए गए ड्रग कैप्सूल निकालने की तैयारी कर रही है। इसके बाद सवाई मानसिंह अस्पताल में महिला यात्री को ले जाकर उसके शरीर से ड्रग कैप्सूल निकाले जाएंगे।

डीआरआई के मुताबिक एयर अरबिया की फ्लाइट से शारजाह से एक विदेशी महिला जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने जयपुर एयरपोर्ट पर महिला यात्री से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। युगांडा की महिला यात्री को ड्रग लाने के शक में डीआरआई ने हिरासत में ले लिया। एक्स-रे और अन्य जांच पड़ताल के दौरान ड्रग महिला के शरीर के अंदर होने की आशंका हुई। जांच के दौरान महिला यात्री की बॉडी में ड्रग के पैकेट छुपे होने की आशंका जताई गई। महिला यात्री के शरीर में करीब 70 कैप्सूल ड्रग होने की आशंका जताई जा रही है। डीआरआई की टीम मेडिकल परमिशन लेने के बाद महिला यात्री के शरीर में छुपाए गए ड्रग कैप्सूल निकालने की तैयारी कर रही है। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में महिला यात्री के शरीर से ड्रग कैप्सूल निकाले जाएंगे।

डीआरआई की टीम ड्रग तस्करी के मामले में महिला से पूछताछ करके अन्य तस्करों के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। साथ ही पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रग कहां सप्लाई की जानी थी और ड्रग तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Next Story