राजस्थान
Jaipur: गृह राज्य मंत्री, दौसा के पावटा गांव में धूमधाम से खेली गई 'डोलची होली'
Tara Tandi
15 March 2025 7:38 PM IST

x
Jaipur जयपुर । दौसा जिले के महवा इलाके के पावटा गांव में शनिवार को ऐतिहासिक डोलची होली का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम थे।
गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम इस आयोजन में विशेष रूप से शामिल हुए और स्थानीय लोगों के साथ होली का आनंद लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह परंपरा हमारी संस्कृति और धरोहर को सहेजने का काम करती है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और शहीद बल्लू सिंह को नमन किया।
डोलची होली की यह अनूठी परंपरा शहीद बल्लू सिंह की याद में मनाई जाती है, जिसे लेकर देवर-भाभी के बीच रंगों और पानी से सराबोर होली खेली गई। ग्राम पंचायत स्तर पर इसके पुख्ता इंतजाम किए गए। गांव के हदीरा मैदान में दूर दराज से आने वाले हजारों लोगों के लिए बैठने और देखने की व्यवस्था की गई। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान अनेक वरिष्ठ लोग मौजूद थे।
डोलची होली को देखने के लिए दूर-दूर से लोगों का हुजूम उमड़ा और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
डोलची होली की यह परंपरा पावटा गांव की खास पहचान है, जहां पानी से भरी डोलचियों के जरिए देवर-भाभी एक-दूसरे पर पानी डालते हैं और उत्सव का आनंद लेते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा भाईचारे और सौहार्द्र का प्रतीक है। रात्रि को डोलची होली के मैदान में नौटंकी का भी आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि शहीद बल्लू सिंह जिले के पावटा गाँव के एक वीर योद्धा थे। उनकी स्मृति में पावटा में होली के बाद दूज को 'डोलची होली' का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग एक-दूसरे की पीठ पर डोलची से पानी की बौछार मारकर शहीद बल्लू सिंह को श्रद्धांजलि
अर्पित करते हैं।
TagsJaipur गृह राज्य मंत्रीदौसा पावटा गांवधूमधाम खेली गईडोलची होलीJaipur Minister of State for HomeDausa Pawta villageDolchi Holi was played with great pompजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





