राजस्थान
Jaipur: जिला प्रभारी मंत्री एवं जिला प्रभारी सचिव ने किया योग
Tara Tandi
21 Jun 2025 1:47 PM IST

x
Jaipur जयपुर । गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम एवं प्रमुख शासन सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व जिला प्रभारी श्री सचिव सुबीर कुमार ने 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीमहावीरजी मंदिर परिसर मे योगाभ्यास किया| साथ जिला स्तरीय समारोह में विधिरूप रूप से पूजा अर्चना कर आमजन को निरोग रहने के लिये योग करने का संकल्प दिलाया। वहीं जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं नागरिक|
11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम के साथ शनिवार को जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए| निर्धारित योग प्रोटोकोल के अनुसार योगाभ्यास कार्यक्रम प्रातः 7 बजे से संचालित किया गया। एक घंटे के मुख्य सत्र में प्रार्थना सहित शिथिलीकरण अभ्यास में ग्रीवा, स्कंद, कटी एवं घुटना संचालन किया गया। इसके बाद योगासन में खडे होकर ताडासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्ध चक्रासन एवं त्रिकोण आसन हुए। बैठकर भद्रासन, वज्रासन, शशंकासन, वक्रासन करने के बाद उदर के बल लेटने वाले मक्रासन, भुजंगासन एवं शलभासन किया गया।
सीधा लेटकर किये जाने वाले सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्द्ध-हलासन, पवन मुक्तासन एवं शवासन का अभ्यास किया गया। इसके बाद कपाल भाति, प्राणायाम हुआ एवं ध्यान के बाद योग करने का संकल्प लिया गया। शांति पाठ के साथ योग सत्र का समापन हुआ। इस अवसर पर जैन मुनि जय कीर्ति सागर ने बताया कि जीवन में सुख, शांति एवं स्वास्थ्य के लिए योग को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाएं | इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री ने स्वस्थ रहने के साथ-साथ नशा मुक्ति और आमजन को योग भी वोट भी के लिए शपथ भी दिलाई|
योग दिवस समारोह में जिला कलेक्टर श्री नीलाभ सक्सेना सहित अन्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ ही युवा संगठन, महिलाओं एवं आमजन ने सक्रिय सहभागिता दी।
TagsJaipur जिला प्रभारी मंत्रीजिला प्रभारी सचिवकिया योगJaipur District Incharge MinisterDistrict Incharge Secretarydid yogaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





