राजस्थान
Jaipur: जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को दिये निर्देश
Tara Tandi
12 April 2025 10:24 AM IST

x
Jaipur जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जनसाधारण की समस्याओं एवं परिवेदनाओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित किए जाएं ताकि सुशासन एवं अंत्योदय की परिकल्पना को धरातल पर साकार किया जा सके। जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को यह निर्देश शुक्रवार को आमेर के खोरामीणा एवं जमारामगढ़ के भानपुर कलां में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दिये।
जिला कलक्टर ने आमेर उपखंड के खोरा मीणा गांव में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त परिवेदनाओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। जनसुनवाई के दौरान लापरवाही के लिए बीसीएमएचओ, आमेर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जन सहयोग से संचालित की जा रहे वाचनालय का निरीक्षण किया। वहीं, राजकीय विद्यालय में पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर नहीं होने के कारण जिला कलक्टर की अपील पर स्थानीय भामाशाहों ने 9 कंप्यूटर लगवाने की घोषणा की। वहीं, जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को विद्यालय में 40 लाख की लागत के विकास कार्य करने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर के दौरे के दौरान पंच गौरव कार्यक्रम के तहत पंचायत परिसर में ही आवंला और लिसोड़े के 21-21 पौधे लगवाए गए साथ ही, गांव में जनसहयोग से ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए 100 से अधिक परिंडे एवं पशुओं के लिए पानी की छोटी टंकियां रखवाई गईं।
जिला कलक्टर ने जमवारामगढ़ उपखंड के भानपुर कलां गांव में भी जनसुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की परिवेदनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई के बाद जिला कलक्टर ने ग्रामं पंचायत द्वारा विकसित पौधशाला का निरीक्षण किया एवं पंच गौरव कार्यक्रम के तहत आंवले का पौधा लगाया।
गौरतलब है कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने गुरुवार को भी मेहंदवास एवं निमेड़ा में जनसुनवाई कर अधिकारियों को जनसाधारण की बिजली, पानी, राजस्व सहित अन्य परिवेनाओं एवं समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए निर्देशित किया था।
TagsJaipur जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनीअधिकारियों दिये निर्देशJaipur District Collector Dr. Jitendra Kumar Sonigave instructions to the officersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





