राजस्थान
Jaipur: देवनानी ने बर्लिन मेयर कार्यालय और स्टेट असेंबली का किया अवलोकन
Tara Tandi
24 Jun 2025 7:05 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को जर्मनी प्रवास के दौरान बर्लिन में महापौर के कार्यालय एवं जर्मन स्टेट असेंबली का अवलोकन किया। बर्लिन महापौर को वहां "रेजीरेंडर बर्गोमास्टर" कहा जाता है।
श्री देवनानी को बर्लिन मेयर ने बताया कि बर्लिन की स्टेट असेंबली का भवन न केवल बर्लिन की प्रशासनिक शक्ति का प्रतीक है अपितु आधुनिक लोकतंत्र की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का जीवंत उदाहरण भी है।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने बर्लिन की कार्यकारी प्रणाली, लोकतांत्रिक स्वरूप एवं डिजिटल गवर्नेंस की बारीकियों को निकटता से देखा और उसकी पारदर्शिता व सुगठित व्यवस्था की प्रशंसा की। उन्होंने बर्लिन सीनेट के प्रशासनिक तंत्र और जनहित नीतियों के क्रियान्वयन मॉडल को "संगठित लोकतंत्र की उत्कृष्ट अभिव्यक्ति" बताया।
श्री देवनानी ने कहा बर्लिन जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर का प्रशासनिक मॉडल यह दर्शाता है कि तकनीक, नागरिक सहभागिता और पारदर्शिता के साथ एक शहर किस प्रकार भविष्य की दिशा तय कर सकता है। राजस्थान विधानसभा के लिए यह अनुभव अत्यंत प्रेरणादायी है।
इस ऐतिहासिक दौरे के माध्यम से न केवल प्रशासनिक अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ बल्कि दो प्राचीन सभ्यताओं – भारत और जर्मनी के मध्य लोकतांत्रिक मूल्यों की साझी चेतना और संवाद की भूमि भी सशक्त हुई।
श्री देवनानी ने बर्लिन प्रशासन को उनके सशक्त नेतृत्व और नवाचार पर आधारित प्रणाली के लिए बधाई दी और कहा कि यह यात्रा “एक विचारशील लोकतंत्र से दूसरे विचारशील लोकतंत्र की यात्रा थी, जहाँ अनुभव, संवाद और प्रेरणा का अनमोल संगम हुआ।'' इस मौके पर राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा भी मौजूद रहे|
TagsJaipur देवनानी बर्लिनमेयर कार्यालयस्टेट असेंबली अवलोकनJaipur Devnani BerlinMayor's OfficeState Assembly Overviewजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





