राजस्थान

Jaipur: देवनानी ने शिक्षाविद् अशोक गुप्‍ता के निधन पर जताया शोक

Tara Tandi
3 March 2025 7:18 PM IST
Jaipur: देवनानी ने शिक्षाविद्  अशोक गुप्‍ता के निधन पर जताया शोक
x
Jaipur जयपुर । राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शिक्षाविद् श्री अशोक गुप्‍ता के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। श्री देवनानी ने कहा कि स्‍व. गुप्‍ता ने महिला शिक्षा को नये आयाम दिये। शिक्षा में दिये गये स्‍व. गुप्‍ता के योगदान को प्रदेश में सदैव याद रखा जाएगा।
श्री देवनानी ने कहा कि स्‍व. गुप्‍ता ने निजी क्षेत्र में शिक्षा के विस्‍तार का महत्‍वपूर्ण कार्य किया। स्‍व. अशोक गुप्ता सिर्फ एक शिक्षाविद् ही नहीं थे, वे शिक्षा के प्रबुद्ध विचारक भी थे। उन्होंने आई.आई.एस. विश्वविद्यालय और स्कूल की स्थापना कर शिक्षा को किताबी ज्ञान से आगे ले जाकर व्यावहारिकता, अनुशासन और नवाचार का संगम बनाया। श्री देवनानी ने दिवंगत आत्‍मा की शांति और शोक संतप्‍त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्‍वर से प्रार्थना की है।
Next Story