राजस्थान
Jaipur: देवनानी ने नीट टॉपर महेश कुमार को दी शुभकामनाएं, दूरभाष पर की बातचीत
Tara Tandi
15 Jun 2025 7:17 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने नीट यूजी में टॉपर रहे श्री महेश कुमार पेसवानी को गौरवान्वित सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री देवनानी ने श्री महेश कुमार से दूरभाष पर बातचीत की और उन्हें इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए बधाई दी।
श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान के नोहर, हनुमानगढ़ के मेधावी छात्र और अजमेर के दोहिते श्री महेश पेशवानी ने नीट यूजी में देश भर में प्रथम रैंक प्राप्त करके संपूर्ण राज्य को गौरांवित किया है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने दूरभाष पर श्री महेश कुमार को उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि श्री महेश कुमार की मेहनत, लगन और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है।
श्री देवनानी से दूरभाष पर श्री महेश कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष से बात करके उन्हें बहुत खुशी हुई है और जीवन में आगे चिकित्सा के क्षेत्र में वे देश की सेवा करेंगे।
TagsJaipur देवनानीनीट टॉपर महेश कुमारदी शुभकामनाएंदूरभाष बातचीतJaipur DevnaniNEET topper Mahesh Kumargave best wishestelephone conversationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





