राजस्थान
Jaipur: देवनानी विधानसभा अध्यक्ष ने ज्योतिबा फुले जयंती पर किया माल्यार्पण
Tara Tandi
12 April 2025 10:36 AM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके महान योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने भारतीय समाज में समता, न्याय और शिक्षा के प्रति अपने अद्वितीय दृष्टिकोण से एक नई दिशा दी। उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है और उनके संदेश आज भी समाज को जागरूक करने के लिए प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनसे सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री देवनानी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने न केवल सामाजिक सुधारों की शुरुआत की, बल्कि उन्होंने सभी को शिक्षा का अधिकार देने के लिए कड़ी मेहनत की। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवाद और अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष किया और समाज के हर वर्ग के लिए समान अधिकारों की वकालत की।
उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने भारतीय समाज में एक ऎसा वातावरण तैयार किया, जिसमें हर व्यक्ति को शिक्षा और सम्मान प्राप्त हो। उनकी विचारधारा ने शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि युवा महात्मा फुले के जीवन से प्रेरणा लें। आज भी उनकी शिक्षा, समाज में व्याप्त असमानता और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और अवसर मिलें, यही महात्मा फुले का सपना था और हम सबको इस दिशा में काम करना चाहिए।
TagsJaipur देवनानी विधानसभा अध्यक्षज्योतिबा फुले जयंती माल्यार्पणJaipur Devnani Assembly SpeakerJyotiba Phule Jayanti garland offeringजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





