राजस्थान
Jaipur: उपमुख्यमंत्री ने सभी प्रदेश वासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं एवं बधाई
Tara Tandi
14 March 2025 10:45 AM IST

x
Jaipur जयपुर । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर गुरूवार को 'फूलों के संग होली' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया। इस दौरान फाग और होली के गीतों के साथ-साथ राधा—कृष्ण की मनमोहक झांकी और नृत्य का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री पर फूल बरसाए तो खुद उपमुख्यमंत्री ने भी सभी पर फूलों की बौछार कर दी। होली पर फूलों की सुगंध से माहौल खुशनुमा नजर आया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आई सैकड़ो महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को ढेरों बधाइयाँ दीं। इस दौरान रंग-बिरंगे परिधानों से सजी हुई महिलाएं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ होली खेलते हुए हर दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने को लालायित नजर आई।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 16 मार्च को आईफा पूरे विश्व में टेलीकास्ट होने जा रहा है, जिससे राजस्थान को बड़े स्तर पर ब्रांडिंग मिलेगी। पूरी दुनिया में राजस्थान के पर्यटन पर चर्चा होगी।
TagsJaipur उपमुख्यमंत्रीप्रदेश वासियोंहोली पर्वदी शुभकामनाएं बधाईJaipur Deputy Chief Ministerpeople of the statebest wishes and congratulations on Holi festivalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





