भारत

ऑनर किलिंग: पिता ने बेटे के साथ मिलकर बेटी को उतारा मौत के घाट, अंतिम संस्कार भी किया

jantaserishta.com
14 March 2025 10:22 AM IST
ऑनर किलिंग: पिता ने बेटे के साथ मिलकर बेटी को उतारा मौत के घाट, अंतिम संस्कार भी किया
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में ऑनर किलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. घर की इज्जत के नाम पर एक पिता और भाई ने अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर सबूत मिटाने के लिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस ने इस दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला थाना बिसरख क्षेत्र के गांव चिपियाना का है, जहां 23 साल की नेहा राठौर का हापुड़ के सूरज से प्रेम संबंध था. परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने नेहा को सूरज से मिलने तक नहीं दिया. लेकिन नेहा ने 11 मार्च को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में सूरज से शादी कर ली.
शादी की खबर मिलते ही पिता भानु राठौर और भाई हिमांशु ने नेहा की हत्या की साजिश रच डाली. 12 मार्च की सुबह उन्होंने नेहा को मौत के घाट उतार दिया और जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले.
पुलिस को जब मामले की भनक लगी, तो तुरंत जांच शुरू हुई. फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की पड़ताल की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई अहम सुराग जुटाए. जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.फिलहाल, पिता और भाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story