राजस्थान
Jaipur: विधानसभा स्पीकर से मंत्री कुमावत की शिष्टाचार मुलाकात
Tara Tandi
27 May 2025 5:31 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को मंगलवार को यहां विधान सभा में पशुपालन एवं डेयरी, गोपालन व देवस्थान विभाग के मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने शिष्टाचार मुलाकात की। श्री कुमावत ने श्री देवनानी का दुपट्टा ओढाकर अभिनन्दन किया। श्री कुमावत ने विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी को विभाग की पुस्तिका भेंट की।
विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को श्री कुमावत ने पशुपालन विभाग का संकल्प पत्र स्वस्थ पशुधन- समृद्ध गोपालन - सुदृढ अत्याधुनिक डेयरी उद्योग - दिव्य देवस्थान दृ श्रृद्धा का सम्मान डायरी भी भेंट की। इसमें विभाग द्वारा किये गये विकास कार्यों का विवरण और भविष्य में विभाग में किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा बताई गई है। श्री देवनानी ने श्री कुमावत को पशुपालन, गोपालन, देवस्थान एवं डेयरी से संबंधित कार्यों के साथ सुमेरपुर विधान सभा क्षेत्र बहुआयामी विकास की रचनात्मक झलक प्रस्तुत करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से प्रदेश में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेशवासियों के खुशहाल जीवन के लिए प्रदेश के हर कोने में बेहतर सेवाएं और सुविधाएं प्रदान किया जाना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सकंल्प राजस्थान को विकसित राज्य बनाना है।
समृद्ध सुमेरपुर - सशक्त प्रदेश का संकल्प पत्र भेंट - पशुपालन, गोपालन, देवस्थान एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर आधारित विकास पुस्तिका भेंट की। श्री कुमावत ने श्री देवनानी को बताया कि प्रदेश का बजट युवा किसान श्रमिक महिला और सभी वर्गों की उम्मीदों और आशाओं को फलीभूत करने वाला है। बजट में नवीन दुग्ध सयंत्र की स्थापना, एक हजार नवीन दुग्ध संग्रह केन्द्रों की स्थापना, छः सौ मंदिरों पर प्रमुख त्यौहारों पर आयोजन सहित सुमेरपुर के पांच हजार से अधिक आबादी के कस्बों में सीमेन्ट कन्क्रीट के अटल पथ, तख्तगढ व सुमेरपुर के निवासियों को सुद्ध पेयजल की योजनाओं की घोषणा राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में दृढ इच्छाशक्ति के कदम है।
TagsJaipur विधानसभा स्पीकरमंत्री कुमावत शिष्टाचार मुलाकातJaipur Assembly SpeakerMinister Kumawat courtesy meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





