
x
Jaipur जयपुर। ‘वंदे गंगा'- जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जयपुर जिले में नगर निगम ग्रेटर एवं कृषि विभाग द्वारा विभिन्न स्थलों पर जन सहभागिता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरणीय चेतना, स्वच्छता संवर्धन, सतत कृषि पद्धतियों का प्रचार-प्रसार तथा नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
नगर निगम ग्रेटर द्वारा जगतपुरा ज़ोन में सफाई मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुरलीपुरा एवं जगतपुरा क्षेत्रों में क्रमशः 150 एवं 200 प्रतिभागियों के साथ पौधारोपण किया गया, वहीं मालवीय नगर ज़ोन में 300 प्रतिभागियों ने श्रमदान में सहभागिता की।
मुरलीपुरा क्षेत्र में वार्ड 17 के पार्षद की अगुवाई में 400 नागरिकों की भागीदारी से डोर-टू-डोर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया, जबकि विद्याधर नगर में वार्ड 22 के पार्षद की उपस्थिति में 200 प्रतिभागियों ने जन-जागरूकता रैली में भाग लिया। सभी ज़ोन में एक साथ 1450 नागरिकों ने स्वच्छता की शपथ ली। साथ ही, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहयोग से शासकीय भवनों में स्थित वर्षा जल संचयन संरचनाओं की सफाई व मरम्मत तथा ‘अमृत 2.0’ योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा जल स्रोतों की सफाई, दीप प्रज्वलन एवं नो प्लास्टिक डे का आयोजन भी संपन्न हुआ।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत उदावाला में कृषि विभाग द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता उपेन यादव एवं सरपंच बनारसी देवी उपस्थित रहे। श्री कैलाश चंद्र मीणा, संयुक्त निदेशक कृषि जिला परिषद जयपुर के मार्गदर्शन में किसानों को जल संरक्षण एवं हरियाळो राजस्थान के तहत पौधारोपण एवं स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।
उपनिदेशक उद्यान जयपुर द्वारा ड्रिप, मिनी फव्वारा संचयन, प्लास्टिक मल्चिंग आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। सहायक निदेशक कृषि श्री बाबूलाल यादव द्वारा प्राकृतिक खेती, गोवर्धन योजना, हरी-खाद निर्माण व फार्म पॉन्ड निर्माण पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कृषि अनुसंधान अधिकारी द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं संतुलित पोषण विषयक जानकारी दी गई।
कृषकों एवं कृषि अधिकारियों के सहयोग से पौधारोपण किया गया। संयुक्त निदेशक कृषि जिला परिषद जयपुर द्वारा बताया गया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिले में अब तक 302 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें लगभग 3000 कृषकों ने भागीदारी निभाई है।
TagsJaipur स्वच्छताकृषि नवाचारगतिविधियां आयोजितJaipur cleanlinessagricultural innovationactivities organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





