भारत
9 जिंदगियां खत्म, दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, परिवारों में मातम
jantaserishta.com
20 Jun 2025 10:12 AM IST

x
मचा कोहराम.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पुरुलिया जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा पुरुलिया-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 18 पर, बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल इलाके में हुआ.
जानकारी के मुताबिक, एक बोलेरो गाड़ी में सवार सभी 9 लोग पुरुलिया के बराबाजार थाना क्षेत्र के आदाबना गांव से एक शादी समारोह अटेंड करके झारखंड के निमडी थाना क्षेत्र के तिलाइटांड़ लौट रहे थे. रास्ते में नामशोल इलाके में उनकी गाड़ी का सामने एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर आया और जोरदार टक्कर मार दी.
हादसे के बाद बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. सभी घायलों को तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां सभी 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





