राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा में श्रीनाथजी के किए दर्शन
Tara Tandi
13 March 2025 8:08 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गुरूवार को होली के पावन अवसर पर डीग स्थित पूंछरी का लौठा धाम पहुंचे तथा श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन किए। श्री शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान श्री शर्मा ने पूँछरी का लौठा में मुकुट मुखारबिंद पर श्रीगिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं और परिक्रमार्थियों पर पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली, चंग की थाप पर सभी दर्शनार्थी उमंग और उत्साह से भर उठे तथा हर्षोल्लास से इस त्यौहार को मनाया। इस अवसर पर साधु संतों ने श्री शर्मा का साफा बांधकर स्वागत किया। होली महोत्सव में श्रीनाथ जी मंदिर कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य सहित विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गई। जिसको देखकर हर कोई श्री कृष्ण की भक्ति में झूमता नजर आया।
इस दौरान गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह, वैर विधायक श्री बहादुर सिंह कोली, संभागीय आयुक्त भरतपुर डॉ अमित यादव, भरतपुर रेंज आईजी श्री राहुल प्रकाश, जिला कलेक्टर डीग श्री उत्सव कौशल, जिला पुलिस अधीक्षक डीग श्री राजेश मीणा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
TagsJaipur मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मापूंछरी लौठाश्रीनाथजी दर्शनJaipur Chief Minister Bhajanlal SharmaPoonchri LauthaShrinathji Darshanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





