राजस्थान

Jaipur: लो-फ्लोर बस में घुसा सांड, मच गई अफरा-तफरी

Sarita
11 Feb 2025 10:41 AM IST
Jaipur:  लो-फ्लोर बस में घुसा सांड, मच गई अफरा-तफरी
x
Jaipur जयपुर: जयपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां, दरअसल, सोमवार रात को अजमेरी गेट से रेनवाल जा रही जेसीटीएसएल की बस में एक सांड घुस गया और तोड़फोड़ की. यह घटना उस वक्त हुई जब बस डिपो जा रही थी. इसी दौरान राजधानी के टोडी मोड़ पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे. लड़ाई के दौरान एक सांड अचानक बस में घुस गया. बस में घुसते ही सांड इधर-उधर भागने लगा, जिससे बस की सीटें और दरवाजे टूट गए. उसने अपनी ताकत से बस के शीशे भी चकनाचूर कर दिए. बस में सांड के घुसने से यात्रियों और बस स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई|
ड्राइवर और स्टाफ ने कूदकर अपनी जान बचाई. बस में सांड के घुसते ही ड्राइवर और बस स्टाफ घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए बस से कूद गए. सांड की हरकतों से बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कोई भी सांड को बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. ड्राइवर ने जैसे ही बस रोकी, सड़क पर लंबा जाम लग गया. इससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जब तक सांड बस से बाहर नहीं निकला, तब तक सड़क पर अफरा-तफरी मची रही. इस अप्रत्याशित घटना ने जयपुर के लोगों को हैरान कर दिया|
Next Story