राजस्थान
Jaipur: बाइक रैली, रथ यात्रा और गैर नृत्य ने फैलाया जल संरक्षण का संदेश
Tara Tandi
18 Jun 2025 6:31 PM IST

x
Jaipur जयपुर । भजनलाल शर्मा की महत्त्वाकांक्षी पहल “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत मंगलवार को ब्यावर की रायपुर पंचायत समिति के ग्राम पचानपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने इस अभियान का महत्व समझाया।
श्री दिलावर ने कहा कि जल संकट केवल एक समस्या नहीं, चेतावनी है। जनसंख्या के अनुपात में जल बहुत कम है, हमने लंबे समय तक प्रकृति का दोहन किया । पेड़ों की अनियन्त्रित कटाई, तालाबों, कुओं पर अतिक्रमण और प्लास्टिक जैसे अपघट्य तत्वों ने जल संसाधनों को प्रभावित किया। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार 10 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य का अभियान चला रही है। इससे पर्यावरण संतुलन और वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.1 एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत विभिन्न जल संरचनाओं का लोकार्पण किया गया। जिनमें मायला भाला, पचानपुरा एनीकट निर्माण, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पचानपुरा भवन में रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर शामिल हैं। श्री दिलावर ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ओडा मगरी के क्रमोन्नयन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचानपुरा में वाणिज्य, विज्ञान एवं कृषि संकाय खोलने की घोषणा की।
उन्होंने ब्यावर जलग्रहण विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यह विभाग बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। श्री मदन दिलावर ने सभी उपस्थित जनों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलवाया।
श्री अविनाश गहलोत ने कहा कि भीषण गर्मी में भी ग्रामीणों की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि जल संरक्षण को लेकर समाज जागरूक हो चुका है। सरकार गांव-गांव जाकर संवाद कर रही है, योजनाएं ज़मीन पर उतर रही हैं। 50 करोड़ की लागत से उमड़ा बांध को मंजूरी इस क्षेत्र की प्राथमिकता दर्शाती है। जिला कलेक्टर द्वारा पचानपुरा स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने की पहल सराहनीय है।
श्री ओटाराम देवासी ने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, अब जन-आंदोलन बन चुका है। ‘जल है तो कल है’ अब केवल नारा नहीं, जीवन की सच्चाई है। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान से जल चेतना, खेती-बाड़ी और पशुपालन तक में सुधार की लहर आई है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शिता का परिचय देता है।
कार्यक्रम में युवा बाइक रैली और रथ यात्रा ने पूरे क्षेत्र में जल संरक्षण का संदेश फैलाया। महिलाओं द्वारा गैर नृत्य व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खडगावत ने आयोजन की सराहना करते हुए बताया कि प्रशासन व ग्रामीण जन मिलकर जल संरक्षण की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं।
TagsJaipur बाइक रैलीरथ यात्रागैर नृत्यफैलाया जल संरक्षण संदेशJaipur bike rallyRath Yatrafolk dancespread water conservation messageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





