राजस्थान

Jaipur : साइबर ठगों को फर्जी मोबाइल सिम मुहैया कराने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़

Sarita
24 July 2025 11:37 AM IST
Jaipur : साइबर ठगों को फर्जी मोबाइल सिम मुहैया कराने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़
x
Jaipur जयपुर: साइबर ठगों को फर्जी मोबाइल सिम उपलब्ध कराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोबाइल सिम एक्टिवेट होने की सूचना मिलने पर, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन राजस्थान की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी घनश्याम मीणा को गिरफ्तार किया। यह आरोपी फर्जी आधार कार्ड तैयार करके और उन पर अपनी फोटो लगाकर अवैध रूप से मोबाइल सिम प्राप्त करता था और फिर उन्हें अन्य साइबर अपराधियों को बेच देता था।
जब कंपनी प्रतिनिधि ने उपरोक्त नंबरों के बारे में पूछताछ की, तो पता चला कि ये नंबर बबलू मीणा पुत्र श्योकरण मीणा ने उसी दिन अपने केसर चौराहा, सांगानेर स्थित स्टोर से आधार कार्ड संख्या 5120 8064 3684 प्रस्तुत करके एक्टिवेट किए थे। संदेह होने पर, कंपनी प्रतिनिधि ने उस स्टोर से संपर्क किया और वीडियो कॉल के माध्यम से संदिग्ध की पहचान की। पता चला कि सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत आधार कार्ड पर छपी फोटो इसी संदिग्ध की थी, जबकि उसका नाम, पता और आधार संख्या पहले दिए गए आधार कार्ड से भिन्न थी।
जांच के दौरान घनश्याम मीणा निवासी श्री गोविंदपुरा थाना निवाई जिला टोंक के कब्जे से कुल 7 मोबाइल सिम कार्ड, 2 खाली मोबाइल सिम कवर, 2 आधार कार्ड और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया। बरामद आधार कार्डों पर आरोपी घनश्याम मीणा की फोटो लगी थी, लेकिन नाम व पते अलग-अलग थे। गहन पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अन्य व्यक्तियों के आधार कार्ड अपने मोबाइल फोन में ऑनलाइन डाउनलोड कर लेता था। फिर प्ले स्टोर से एप्लीकेशन डाउनलोड कर उन आधार कार्डों में बदलाव कर देता था।
अपनी फोटो लगाकर गलत नाम व पते वाले नए आधार कार्ड तैयार कर लेता था। इसके बाद ई-मित्र से रंगीन प्रिंटआउट लेकर वोडाफोन व एयरटेल स्टोर्स पर जाकर सिम कार्ड ले लेता था। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वह इन फर्जी आधार कार्डों से प्राप्त सिम कार्डों को पैसों के बदले अन्य व्यक्तियों को बेच देता था। आरोपी घनश्याम मीणा को उपरोक्त धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके अन्य साथियों व जिन स्टोर्स से उसने सिम कार्ड खरीदे थे, उनके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए उसका पुलिस रिमांड हासिल किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Next Story