राजस्थान
Jaipur: भादरा राजकीय महाविद्यालय को आगामी शैक्षणिक सत्र में किया जायेगा क्रमोन्नत
Tara Tandi
3 Sept 2025 4:20 PM IST

x
Jaipur जयपुर । उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राजकीय महाविद्यालयों का क्रमोन्नयन विद्यार्थियों की संख्या एवं आवश्यकता को देखते हुए किया जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में प्राथमिकता के आधार पर हनुमानगढ़ जिले के भादरा राजकीय महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रमोन्नत किया जायेगा।
उच्च शिक्षा मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
इससे पहले विधायक श्री संजीव कुमार के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय भादरा को स्नातक से स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत करने का प्रस्ताव विभागीय स्तर पर विचाराधीन नहीं है।
TagsJaipur भादरा राजकीय महाविद्यालयआगामी शैक्षणिक सत्रकिया जायेगा क्रमोन्नतJaipur Bhadra Government Collegeupcoming academic sessionwill be upgradedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





