छत्तीसगढ़

पैरा आर्म रेसलिंग विजेता सुंदर सिंह का हुआ स्वागत

Nilmani Pal
3 Sept 2025 3:46 PM IST
पैरा आर्म रेसलिंग विजेता सुंदर सिंह का हुआ स्वागत
x

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में पंजाब के लुधियाना में आयोजित 47 वाँ नेशनल पैरा रेसलिंग में जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के दिव्यांग खिलाड़ी सुंदर सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर बाजे गाजे के साथ उनका स्वागत किया गया फूल मलाई पहनाई गई उन्होंने बताया प्रतियोगिता में भारत के हर राज्य से प्रतियोगी शामिल हुए थे लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था छत्तीसगढ़ से 16 खिलाड़ी शामिल हुए थे जिनमें से 10 दिव्यांग खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के लिए पहला गोल्ड मेडल प्राप्त करने का मुझे सौभाग्य मिला है मैं अपने कोच श्री दिनेश सिंह एवं अपने परिवार जिन्होंने मेरा हौसला बना कर रखा श्रेय देना चाहूंगा

वही कोच दिनेश सिंह ने बताया जिले में दिव्यांग एथलीट्स के लिए काफी प्रयास किया जा रहे हैं दिव्यांग खिलाड़ियों को समय-समय पर स्टेट एवं नेशनल में खेलने के लिए भेजा जाता है और हमारे खिलाड़ी जीतकर आते हैं शासन एवं जनप्रतिनिधियों से इन्होंने सहयोग प्रदान करने की बात कही है जिससे अधिक से अधिक छात्र जीत कर गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीत जिले को गौरांवित कर सके

1 सुंदर सिंह कुशराम गोल्ड मेडल विजेता

2 तापस शर्मा

Next Story