राजस्थान
Jaipur : जल संसाधन विभाग में 1 जुलाई से डिजीटल होगी कार्मिकों की उपस्थिति
Tara Tandi
14 Jun 2024 6:15 PM IST

x
jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुशासन के संकल्प के तहत 1 जुलाई से जल संसाधन विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग तथा सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के अधीन आने वाले सभी कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से दर्ज होगी।
जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश रावत के निर्देशो के क्रम में कार्मिकों की उपस्थिति ऑनलाइन माध्यम से सुनिश्चित कराने आदेश जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि अधिकारियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति को डिजीटलाइज्ड करने के साथ ही जल संसाधन, इंदिरा गांधी नहर एवं सिंचित क्षेत्र विकास विभाग के अधीन आने वाले सभी कार्यालयों, संस्थाओं, बोर्डों एवं निगमों के कार्मिकों की ऑनलाइन दैनिक उपस्थिति की भी नियमित मॉनीटरिंग मुख्यालय स्तर से की जायेगी।
इसके लिये सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित राज एसएसओ-एएमएस मोबाइल एप्लीकेशन में जियो फेंसिंग तकनीक के माध्यम से कार्यालय परिसर में उपस्थिति दर्ज की जाएगी। कार्मिक इस एप को एंड्रॉयड प्ले स्टोर अथवा एपल एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए कार्मिकों को 21 जून से 30 जून तक ट्रायल आधार पर उपस्थिति का परीक्षण एवं प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।
TagsJaipur जल संसाधन विभाग1 जुलाई डिजीटलकार्मिकों उपस्थितिJaipur Water Resources Department1st July DigitalEmployees Attendanceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





