राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ
Tara Tandi
14 May 2025 11:38 AM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री बजट घोषणा एवं पार्षद निधि से स्वीकृत 197 लाख रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इसमें अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा वार्ड 76 में स्टीफन स्कूल के पीछे कांजी हाउस वाले नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसका निर्माण 172 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। साथ ही वार्ड 76 में हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में 25 लाख रुपए की लागत से पार्षद निधि से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ भी किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसमें समय के साथ गति और दिशा का परिवर्तन होता है। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग सवा वर्ष में करोड़ों रुपये के विकास कार्य धरातल पर उतारे गए हैं। आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए वर्तमान सरकार ने बीते दो बजटों में लगभग सैकड़ों करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। इसमें से अनेक कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।
श्री देवनानी ने बताया कि अजमेर शहर में पेयजल की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। पूर्व में जहां 72 घंटे में पानी आता था। वहीं अब गर्मियों में भी नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। क्षेत्र में 270 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति के अंतर्गत पृथ्वीराज नगर, कोटड़ा और लोहागल में तीन रिजर्वायर बनाए जा रहे हैं। इससे बीसलपुर से सीधे पानी की आपूर्ति की जा सकेगी। इससे टेल एंड कहे जाने वाले इलाकों में भी पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। विद्युत जाने से पंप हाउस से पेयजल सप्लाई में समस्या आती थी। इसके स्थाई समाधान के लिए 5 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से ऑटोमेटिक फीडर लगाए जाएंगे। इससे बिजली जाने की स्थिति में पम्पिंग मशीन के बंद होने की समस्या समाप्त हो जाएगी। साथ ही बिजली की आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के लिए हाथीभाटा क्षेत्र में 132 केवी क्षमता का गैस आधारित जीएसएस बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। कोटड़ा क्षेत्र में सैटेलाइट हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही मरीजों के सहयोगी एवं परिजनों के लिए एक रुपये में भोजन भी उपलब्ध हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने अहम घोषणा की है। इसमें आईआईटी की तर्ज पर अजमेर में आरआईटी की स्थापना की जाएगी। इससे आगामी समय में क्षेत्र इंजीनियरिंग शिक्षा का केंद्र बनकर उभरेगा।
उन्होंने कहा कि पंचशील क्षेत्र में आईटी पार्क, साइंस पार्क और लेपर्ड सफारी जैसी परियोजनाएं जल्द मूर्त रूप लेंगे। इससे यह क्षेत्र स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के साथ पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित होगा। साथ ही प्रशासनिक कार्यों एवं स्थानीय निवासियों की सुविधा को देखते हुए निगम कार्यालय का निर्माण क्षेत्र में किया गया है। इसका निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसका उद्घाटन 17 मई को प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र की विजय राजे सिंधिया कॉलोनी में 40 हजार दर्शक क्षमता वाले एक भव्य स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है। खेल मैदान जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय आयोजनों के लिए उपयोगी होगा। अजमेर के निवासियों के लिए रमणीय स्थलों का विकास भी किया जा रहा है। इसमें वरुण सागर झील का सौंदर्यीकरण, एंट्री प्लाजा, कन्वेंशन सेंटर, साइंस पार्क, लेपर्ड सफारी जैसे अनेक पिकनिक स्पॉट्स शहर वासियों के लिए जल्द उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि समग्र विकास के साथ अजमेर को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। आमजन की प्रत्येक समस्या के स्थाई समाधान के लिए मूल को ढूंढ कर कार्य किया जा रहा है
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्षवासुदेव देवनानीविभिन्न विकास कार्यों शुभारंभJaipur Assembly SpeakerVasudev Devnanilaunched various development worksजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





