राजस्थान
Jaipur: हेमू कालानी के त्याग और साहस को विधानसभा अध्यक्ष ने किया नमन
Tara Tandi
12 Aug 2025 6:20 PM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अमर शहीद हेमू कालानी भारत के सबसे कम उम्र के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उनका साहस और त्याग आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह स्मारक न केवल उनके बलिदान की कहानी कहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा। शाहपुरा के लिए यह एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर साबित होगा।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने मंगलवार को भीलवाड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान शाहपुरा स्थित सिंधी कॉलोनी में अमर शहीद हेमू कलानी के स्मारक व मूर्ति अनावरण समारोह में आमजन को संबोधित कर रहे थे। मूर्ति अनावरण समारोह महामंडलेश्वर स्वामी श्री हंसराम महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। यह आयोजन नगर पालिका शाहपुरा और पूज्य सिंधी पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि अमर शहीद हेमू कालानी न केवल अच्छे छात्र थे अपितु बहुत अच्छे तैराक, साइकिल चालक और उत्कृष्ट धावक भी थे। 19 वर्ष की आयु जीवन को समझने की शुरुआत होती है, उस उम्र में देश के लिए फांसी के फंदे का वरण करना, राष्ट्र धर्म के निर्वहन का सर्वोच्च आदर्श है। शहीदों के जीवन दर्शन यह बताते हैं कि आजादी की जंग के जांबाज क्रांतिकारी योद्धा अपना मरण त्योहार मना कर स्वतंत्रता का उपहार देने के लिए ही अवतरित होते हैं।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री लालाराम बेरवा, अमर शहीद हेमू कालानी के परिवारजन मुंबई से श्रीमती कमला कालानी, श्री सुरेश कालानी और श्री नरेश कालानी समारोह में मौजूद रहे। समारोह में देशभक्ति गीत और पुष्पांजलि अर्पण का आयोजन हुआ।
TagsJaipur हेमू कालानी त्यागसाहस विधानसभा अध्यक्षकिया नमनJaipur Hemu Kalani sacrificecourage assembly speakersalutedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





