राजस्थान
Jaipur: पशुपालन मंत्री ने किया लंपी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
Tara Tandi
2 Jun 2025 5:55 PM IST

x
Jaipur जयपुर । पशुपालन, गोपालन और देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संवेदनशील मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार पशुओं के कल्याण के प्रति समर्पित होकर काम कर रही है। श्री कुमावत सोमवार को सांगानेर स्थित पिंजरापोल गोशाला से लंपी रोग से बचाव के लिए राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर श्री कुमावत ने कहा कि लंपी रोग पशुओं के लिए एक जानलेवा रोग है जोे संक्रामक भी है। इससे मुख्य रूप से गोवंश प्रभावित होते हैं और पशुपालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है।
प्रदेश दो साल पहले इस रोग का दंश झेल चुका है। इसलिए सरकार अब इस रोग से बचाव के लिए सक्रिय होकर कार्य कर रही है। सरकार ने लंपी रोग को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं जिनमें से टीकाकरण और जागरूकता अभियान मुख्य हैं। टीकाकरण इस रोग से बचाव का एक प्रमुख हथियार है इसलिए राज्य सरकार ने पशुओं के टीकाकरण पर जोर दिया है और आज से प्रदेश में दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके। इसके अलावा सरकार ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाकर पशुपालकों को लंपी रोग के बारे में जानकारी भी उपलब्ध करा रही है।
श्री कुमावत ने कहा कि पिछले वर्ष भी दो माह के टीकाकरण अभियान के तहत राज्य की लगभग 95 प्रतिशत गौवंश का टीकाकरण किया गया था जिससे रोग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया था और गौवंश की हानि लगभग नही के बराबर हुई थी। वर्ष 2025-26 में 1 करोड़ 11 लाख 57 हजार गौवंशीय पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि लंपी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण मानसून पूर्व सम्पादित किया जाना है ताकि समय पूर्व आवश्यक हर्ड इम्यूनिटी प्राप्त की जा सके।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री कुमावत नेे विभाग की सराहना करते हुए कहा कि इस रोग के सर्वेक्षण, निदान और नियंत्रण के लिए आवश्यक तैयारियां तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर टीकाकरण के लिए माइक्रोलेवल प्लानिंग तैयार करने के लिए विभाग द्वारा पूर्व में ही दिशानिर्देश जारी किए जा चुके हैं और जिले की माइक्रोलेवल कार्ययोजना के अनुरूप संस्थाओं को उनके कार्य क्षेत्र में अवस्थित गौवंश पशुओं की संख्या के अनुसार टीकाकरण के लक्ष्य आवंटित किए गए हैं।
प्रारंभ में श्री कुमावत ने गौवंश की पूजा कर उन्हें चारा खिलाया तथा गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण दल को टीके का कैरियर भेंट किया। मौके पर ही दल के सदस्यों ने गौवंश का टीकाकरण किया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक और आरएलडीबी के कार्यकारी अधिकारी डॉ आनंद सेजरा, पिंजरापोल गौशाला के महामंत्री श्री शिवरतन चितलांगिया, मंत्री श्री विवेक लड्ढा पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ सुरेश मीना, डॉ.विकास शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित गौशाला के कार्मिक उपस्थित थे।
TagsJaipur पशुपालन मंत्रीलंपी रोग प्रतिरोधकटीकाकरण अभियान शुभारंभJaipur Animal Husbandry MinisterLumpi disease preventionvaccination campaign launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





