
x
Jaipur जयपुर : बेराजधानी जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का आतंक देखने को मिला, जहां गुरुवार दोपहर हाई स्पीड कार ने सड़कों पर अफरा-तफरी मचा दी। बेकाबू कार ने कुछ ही पलों में एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी और अंत में एक इमारत की दीवार से जा भिड़ी। इस खौफनाक हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चालक शराब के नशे में था।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना टोंक रोड पर किसान मार्ग रेड लाइट के पास गुरुवार करीब दोपहर 1 बजे हुई। अचानक एक तेज रफ्तार कार नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क पर चल रहे पांच वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार सीधे एक दीवार में जा घुसी। टक्कर की वजह से दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बजाज नगर थाना पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है, जिससे शराब के नशे की पुष्टि हु |हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए। जब उन्होंने देखा कि चालक नशे की हालत में है, तो गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और आरोपी को सुरक्षित हिरासत में लिया। चालक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जिससे पुलिस अब पूछताछ कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
TagsJaipurकार5 वाहनोंटक्करJaipurcar5 vehiclescollision जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





