राजस्थान
Jaipur: हरियाली तीज पर दौसा जिले में लगाए 5 लाख 68 हजार पौधे
Tara Tandi
27 July 2025 7:34 PM IST

x
Jaipur जयपुर । ‘हरियालो राजस्थान’ महा अभियान के अन्तर्गत हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को दौसा जिले में विशेष पौधारोपण अभियान चलाकर 5 लाख 68 हजार 63 पौधे लगाए गए। जिला प्रभारी सचिव श्री भवानी सिंह देथा की उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव श्री भवानीसिंह देथा, बांदीकुई विधायक श्री भागचंद टांकड़ा, जिला कलक्टर श्री देवेन्द्र कुमार, दौसा नगर परिषद सभापति श्रीमती कल्पना जैमन, पुलिस अधीक्षकश्री सागर, उप वन संरक्षक श्री अजित उचोई तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने पौधे लगाए।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ‘हरियालो राजस्थान’ महा अभियान चलाकर देश-प्रदेश को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है। उनके इस सपने को हम सब मिलकर ही साकार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिले को हरा-भरा बनाने के लिए हर व्यक्ति को भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि यदि धरती पर पेड़-पौधे पर्याप्त मात्रा में है और प्रकृति का सही संतुलन बना हुआ है तो ही हमारा अस्तित्व है अन्यथा जीवन की कल्पना ही असंभव है। इसलिए हर व्यक्ति अधिक से अधिक पौधे लगाए और उन्हें पेड़ बनाएं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना बड़ी बात नहीं है, उनकी समुचित सुरक्षा और उचित देखभाल करते हुए पेड़ बनाना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
जिला कलक्टर श्री देवेन्द्र कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार ने ‘हरियालो राजस्थान’ महा अभियान शुरू किया है। उसी के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए राज्यभर में वन महोत्सव पर व्यापक पौधारोपण किया गया है। आमजन को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए दौसा में भी वन महोत्सव आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप जिला एवं ब्लॉक के साथ ग्राम स्तर तक पौधारोपण कर हर व्यक्ति को इस अभियान से जोड़ते हुए इसे जन अभियान का स्वरूप दिया गया है। जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से आज गांव-गांव में उत्सव के रूप में पौधारोपण किया गया है जिससे आमजन पौधों की महता के प्रति जागरूक होंगे और जिले को हरा-भरा बनाने में कामयाबी मिलेगी।
उप वन संरक्षक श्री अजित उचोई ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत जिले में 17 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिनमें से दस लाख से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। वन विभाग ने 700 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण किया है। रविवार को हरियाली तीज पर प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के तहत जिले में विभिन्न विभागों की ओर से ग्राम पंचायतों, स्कूलों, राजकीय कार्यालय परिसरों, वन भूमि एवं अन्य सार्वजनिक जमीन पर विभिन्न किस्म के 5 लाख 68 हजार 63 पौधे लगाए गए हैं।
इन विभागों ने इतने पौधे लगाए—
उप वन संरक्षक ने विभागवार पौधारोपण की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग ने सर्वाधिक 2 लाख 43 हजार 526 पौधे लगाए हैं। इसी प्रकार पंचायती राज विभाग ने 1 लाख 36 हजार 31, नगरीय निकायों ने 64 हजार 700, वन विभाग ने 56 हजार 550, सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 4 हजार 470, कृषि एवं उद्यान विभाग ने 29 हजार 200, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 4529, जलग्रहण विभाग ने 19 हजार 80, सिंचाई विभाग ने 2678 एवं विद्युत वितरण निगम ने 5199 तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 2100 पौधे लगाए हैं।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित—
कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री रामस्वरूप चौहान, अतिरिक्त जिला कलक्टर, लालसोट श्री मनमोहन मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरुशरण राव, नगर परिषद आयुक्त श्री कमलेश मीणा, दौसा उपखंड अधिकारी मूलचंद लूनिया, दौसा पुलिस उपाधीक्षक श्री रवि शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्मिक एवं आमजन उपस्थित थे।
TagsJaipur हरियाली तीजदौसा जिलेलगाए 5 लाख 68 हजार पौधेJaipur Hariyali TeejDausa district5 lakh 68 thousand plants plantedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





