राजस्थान
Jaipur: 16 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालयों का हुआ क्रमोन्नयन, 167 नए पद स्वीकृत
Tara Tandi
21 Jun 2025 2:13 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2025-26 की क्रियान्विति के तहत पशुपालन विभाग ने शुक्रवार को 16 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालयों/बीवीएचओ को बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री जोराराम कुमावत ने कहा कि इन चिकित्सालयों को क्रमोन्नत कर इनके लिए नए अतिरिक्त पद सृजित किए जाने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि 12 जिलों के चिकित्सालयों को क्रमोन्नत किया गया है। इनमें डीग जिले के नगर, सीकर जिले के श्रीमाधोपुर, खंडेला, लोसल, बाड़मेर जिले के चौहटन, गुढामालानी, पाली के मणिहारी, नागौर के जायल, कोटा के सांगोद, रामगंजमंडी, जोधपुर जिले के तिवंरी, भीलवाड़ा के हुरड़ा, चितौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा, जयपुर के बगरू, श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ व उदयपुर जिले के सराड़ा के प्रथम श्रेणी चिकित्सालय को बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया है।
उन्होंने बताया कि इन क्रमोन्नत चिकित्सालयों के लिए पूर्व में स्वीकृत पदों के अतिरिक्त कुल 167 नवीन पद सृजित किए गए हैं। इनमें आठ पद उपनिदेशक, 24 वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, 32 पशु चिकित्सा अधिकारी, एक पशुधन प्रसार अधिकारी, 29 पशुधन निरीक्षक, 16 कनिष्ठ सहायक, 16 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, 16 पशुधन परिचर, 16 एक्स—रे टेक्निशियन के नए पद सृजित किए गए हैं। क्रमोन्नत किए गए 16 बहुउदेशीय पशु चिकित्सालयों में आवश्यक फर्नीचर एवं उपकरण हेतु प्रत्येक चिकित्सालय के लिए एक—एक लाख रुपए की राशि भी जारी की है।
TagsJaipur 16 प्रथम श्रेणीपशु चिकित्सालयोंक्रमोन्नयन167 नए पद स्वीकृतJaipur 16 first class veterinary hospitalsupgradation167 new posts approvedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





