राजस्थान
INTUC जिलाध्यक्ष दीपक व्यास ने RSWM इकाई का जताया आभार
Gulabi Jagat
8 Sept 2025 10:58 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाड़ा। एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप की इकाई आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड यूनिट मण्डपम् में संस्थान के मुख्य व्यवसाय प्रमुख योगेश दत्त तिवारी द्वारा संस्थान में कार्यरत श्रमिक के मरणोपरान्त परिवारजनों को सहायता राशि के रूप में तीन लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। संस्थान के उप महाप्रबन्धक (मानव संसाधन और औद्योगिक सम्बन्ध) पंकज खण्डेलवाल ने बताया कि संस्थान में इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत श्रमिक स्व. दिनेश चन्द्र शर्मा की बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी थी। प्रबन्धन और यूनियन द्वारा पॉलिसी के तहत शर्मा के परिजनों को आर्थिक सहायता दी गईं, ताकि परिवार को संबल मिले। इस अवसर पर संस्थान के उप मुख्य परिचालन अधिकारी हरीश जोशी, यूनियन अध्यक्ष कानसिंह चुण्डावत, उपाध्यक्ष डूंगर सिंह, महामंत्री नंदलाल गाडरी व गौरव गर्ग उपस्थित थे। इंटक के जिलाध्यक्ष दीपक व्यास ने श्रमिक के परिवारजनों को सहायता राशि प्रदान करने पर आरएसडब्ल्यूएम इकाई का आभार ज्ञापित किया।
TagsINTUC जिलाध्यक्ष दीपक व्यासआरएसडब्ल्यूएम इकाईआभारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





