राजस्थान

Ajmer जिले से संबंधित तमाम बजट घोषणाओं के कार्यो में गति लाए जाने के निर्देश

Tara Tandi
23 Feb 2025 10:46 AM IST
Ajmer जिले से संबंधित तमाम बजट घोषणाओं के कार्यो में गति लाए जाने के निर्देश
x
Ajmer अजमेर । जिला प्रभारी सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने अजमेर जिले से संबंधित तमाम बजट घोषणाओं के कार्यो में गति लाए जाने के निर्देश दिए और अधिकारियों से कहा है कि इनके प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही समयबद्धता और गुणवत्ता का पूरा-पूरा ध्यान रखें। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु एवं पुसिल अधीक्षक वन्दिता राणा ने बजट घोषणाओं के सम्बन्ध में हुई प्रगति से अवगत कराया।
प्रभारी सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं की विभिन्न विभागों की प्रगति की जानकारी ली और इन्हें मूर्त रूप देने के लिए गति बढ़ाने के निर्देश दिए। बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के संबंध में भूमि आवंटन, उपलब्धता एवं चिन्हीकरण की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए। बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकता में है और प्रदेश स्तर पर इसकी नियमित मोनिटरिंग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं को मूर्त रूप देने के लिए तत्काल भूमि आवंटित करें। देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय पीसांगन के लिए भूमि आवंटन किए जाने के पश्चात अन्य कार्यो के लिए भी मार्च के प्रथम सप्ताह तक समस्त भूमि आवंटन सम्बन्धी कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए। आवश्यकतानुसार भूमि अवाप्त करने की कार्यवाही आरम्भ करें। मास्टर प्लान के अनुसार निर्धारित सेक्टर रोड़ में से बजट घोषणा का कार्य करने के लिए प्राथमिकता के अनुसार सेक्टर रोड़ का चिह्निकरण करेंं। विभागवार बजट घोषणाओं की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। भूमि आवंटन, कार्य योजना निर्माण, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट एवं समस्त स्वीकृतियों में से प्रत्येक कार्य के लिए समय सीमा तय की जाए।
उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने का कार्य आरम्भ किया जाए। कम्प्रेहेस्िंव मोबिलिटि प्लान के लिए सम्बन्धित समस्त विभागों की एक कमेटी बनाई जानी चाहिए। इसके द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार कार्य को आगे बढ़ाएं। ठोस कचरा प्रबन्धन के लिए नगर निगम द्वारा गेप एनालाइसिस करके कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। इसके लिए अनुभवी व्यक्तियों एवं संस्थाओं की समय-समय पर सेवाएं ली जा सकती है। नगर निगम से सम्बन्धित बजट घोषणाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट मार्च माह तक बनाई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए समस्त विभाग राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य की गति बढ़ाएंगे। भिनाय में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नए भवन का निर्माण स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप सुविधाजनक स्थान पर कराएं। जल संसाधन विभाग से सम्बन्धित कायार्ें का तकमीना तत्काल बनाकर आगे की कार्यवाही सम्पादित की जाए।
उन्होंने बैठक में वर्ष 2024-25 में की गई बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की भी समीक्षा की। भूमि आवंटन हो चुके कार्यों के लिए आवश्यक बजट प्राप्त करने के लिए उच्चाधिकारियों के साथ लगातार सम्पर्क में रहें। बजट प्राप्त अप्रारम्भ कार्यों को तत्काल आरम्भ करेें। पूर्ण हो चुके कार्यों की जनउपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय निर्देशो के अनुसार कार्य किया जाना चाहिए।
उन्होंने जनता से सीधे जुड़े विभागों के कायार्ें की भी समीक्षा की। फ्लेगशिप योजनाओं में जिले की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सबकी जिम्मेदारी है। प्रमुख प्रगति सूचकांक (केपीआई) की समीक्षा के दौरान जिले की रैंकिंग सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे में भी चर्चा की।
इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती नित्या के., नगर निगम के आयुक्त श्री देशल दान, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़, ज्योति ककवानी एवं श्रीमती वन्दना खोरवाल सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story