राजस्थान
संगम इण्डिया सहित कई उधोगों में हो रहा श्रमिकों के साथ अन्याय, BMS ने उपश्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Gulabi Jagat
4 April 2025 11:40 PM IST
x
Bhilwara: भारतीय मजदूर संघ भीलवाड़ा के जिला मंत्री हरीश सुवालका के नेतृत्व में उपश्रम आयुक्त से संगम इण्डिया लिमिटेड में श्रमिकों के प्रदर्शन को लेकर भामस के पदाधिकारी मिले व ज्ञापन सौंपा। भामस के वरिष्ठ व प्रदेश विधिक सलाहकार प्रभाश चौधरी ने बताया कि संगम इण्डिया में श्रमिकों के साथ जो अन्याय हो रहा है, ऐसा कई उद्योगों में किया जा रहा है।
जिला सहमंत्री देवेन्द्र वैष्णव ने बताया कि संगम इण्डिया में कार्यरत श्रमिकों की निम्न मांगों हेतु जैसे वेतन पर्ची नहीं मिलना, पीएफ की कटौती नहीं होना, सभी श्रमिकों को वार्षिक वेतन वृद्धि नहीं मिलना व 20 प्रतिशत बोनस भी नहीं दिया जा रहा है व 8 घंटे से ज्यादा काम लेने पर उनको दुगुना वेतन मिलना चाहिये जो कि नहीं मिल रहा है।
इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करा कार्यवाही कराने हेतु उपश्रम आयुक्त द्वारा आश्वस्त किया गया कि आज ही टीम का गठन कर जांच हेतु निर्देश दिये जायेगें व अनियमितता मिलने पर उस पर कार्यवाही भी की जायेगी। यदि कार्यवाही नहीं होती है तो भामस आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान बालु गुर्जर, दिनेश सिंह, राम सिंह, भैरू सिंह, गोपाल गुर्जर, दिनेश, अमित बारहेठ आदि मौजूद थे।
Tagsसंगम इण्डियाउधोगोंश्रमिकोंBMSउपश्रम आयुक्तजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





