राजस्थान

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Admin Delhi 1
20 Aug 2023 10:52 AM IST
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
x

अजमेर: स्थानीय पटेल मैदान श्रीनगर में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार से हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर, रामनारायण गुर्जर व श्रीनगर प्रधान कमलेश गुर्जर ने मां शारदे के दीप प्रज्वलित कर किया।

श्रीनगर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार देतवाल ने बताया की आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक श्रीनगर की 25 ग्राम पंचायतों के राजकीय विद्यालयों की 136 टीमें अलग-अलग खेलों में हिस्सा ले रही हैं ।

प्रतियोगिता मे कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, रस्साकशी, क्रिकेट, बास्केटबॉल व अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिताएं 23 अगस्त चलेगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विकास अधिकारी भंवर सिंह चारण, श्रीनगर थानाधिकारी जसवंत सिंह, श्रीनगर उपप्रधान अमन चीता, उपखंड अधिकारी अंशुल आमेरिया व सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे ।

Next Story