राजस्थान
यूपी में राजस्थान से ट्रांसपोर्ट होकर आ रहे 300 यूनिट ब्लड जब्त, जानें औषधि नियंत्रक विभाग ने क्या कहा?
Gulabi Jagat
8 July 2022 7:57 PM IST
x
राजस्थान न्यूज
जयपुर. यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स और यूपी औषधि नियंत्रक विभाग ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान से ट्रांसपोर्ट (Blood transported from Rajasthan seized in Up) होकर आ रहे 300 यूनिट ब्लड को जब्त किया था. मामले को लेकर ड्रग कंट्रोलर के निर्देश पर की गई जांच में ब्लड के सप्लाई को नियमानुसार बताया गया है.
ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक का कहना है कि उत्तर प्रदेश में जो ब्लड पकड़ा गया था, उसे लेकर विभाग की ओर से 8 टीमों का गठन किया गया था. जिन ब्लड बैंकों से ये ब्लड सप्लाई किए जा रहे थे, वहां पर कार्रवाई की गई. हालांकि उनका कहना है कि जो ब्लड उत्तर प्रदेश में सप्लाई की गई है, वो नियमानुसार हुई है. उन्होंने बताया कि ब्लड की सप्लाई को लेकर नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से एक गाइडलाइन भी जारी की गई है, जिसके तहत एक ब्लड बैंक से दूसरे ब्लड बैंक में ब्लड सप्लाई की जा सकती है. इसी गाइडलाइन के तहत राजस्थान से ब्लड को यूपी भेजा गया था.
यूपी में राजस्थान का ब्लड सप्लाई होने का मामला
ये था मामला: दरअसल, 1 जुलाई को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स और उत्तर प्रदेश के औषधि नियंत्रण विभाग ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए, राजस्थान से ट्रांसपोर्ट होकर आ रहे 300 यूनिट ब्लड को जब्त किया था. राजस्थान के औषधि नियंत्रक विभाग को सूचना मिलते ही जयपुर, चूरू और सीकर स्थित अलग-अलग ब्लड बैंकों में कार्रवाई की गई.
Next Story





