राजस्थान

राजस्थान के उदयपुर में भाजपा पार्षद पर विवाहिता ने लगाया गंभीर आरोप, अश्लील इशारे और छेड़खानी का मामला दर्ज

Gulabi Jagat
7 April 2022 2:02 PM GMT
राजस्थान के उदयपुर में भाजपा पार्षद पर विवाहिता ने लगाया गंभीर आरोप, अश्लील इशारे और छेड़खानी का मामला दर्ज
x
भाजपा पार्षद पर विवाहिता ने लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान के उदयपुर में भाजपा पार्षद पर एक विवाहिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि भाजपा पार्षद ने उनके साथ छेड़छाड़ की और अश्लील इशारे किए। इस पर महिला ने थाने में पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपी पार्षद की दुकान भी विवाहिता के घर के सामने ही है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर वो उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।
इस मामले में संबंधित थाने के एएसआई पुंजीलाल मीणा ने बताया कि कस्बे में विवाहिता का तीन मंजिला घर है। मकान की रसोई की खिड़की जिस तरफ खुलती है, उसी के सामने पार्षद दिलीप खटीक की मीट की दुकान है। महिला का आरोप है कि जब भी वो खिड़की खोलती हैं, पार्षद सामने आकर अश्लील इशारे करते हैं। मना करने पर गाली गलौज और जातिगत केस में फंसाने की धमकी भी देते हैं।
एक दिन पहले भी दिलीप खटीक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर विवाहिता का पति भी आ गया। दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई थी। महिला ने बताया कि आरोपी उनका पीछा करता है और अवांछित कमेंट भी करता है। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी पार्षद की इस तरह की हरकतों से वो घर में कैद होकर रह रही हैं। हवा के लिए खिड़की-दरवाजे भी नहीं खोल सकती हैं। रसोई में भोजन पकाना भी मुश्किल हो गया है। बहुत बर्दाश्त करने के बाद थाने पहुंचने का निर्णय करना पड़ा।
मामले की जांच कर रहे एएसआई पुंजीलाल ने बताया कि उन्होंने मौके का मुआयना किया है। विवाहिता के बयान दर्ज कर लिए हैं। विवाहिता के बयान कोर्ट में दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी सलूंबर में वार्ड 15 से भाजपा का पार्षद है और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला महामंत्री है।
Next Story