राजस्थान
भविष्य में कुंडली से नहीं जांचों से होंगे वैवाहिक संबंध: Dr. CP Goswami
Gulabi Jagat
15 April 2025 10:40 PM IST
x
Bhilwara। अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के तत्वाधान में आईएमए हाल भीलवाड़ा में मनाए गए लैब टेक्नीशियन दिवस को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीपी गोस्वामी ने बताया की आने वाले समय में जांच कार्य में जब उन्नत टेक्नोलॉजी आ जाएगी तब लोग कुंडली नहीं मिलाकर जांच रिपोर्ट के आधार पर करेंगे वैवाहिक संबंध। आने वाले समय मे जांचों का महत्व और बढ़ने वाला है जिससे लैब टेक्नीशियन की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाएगी। जांच कार्य की वजह से चिकित्सक को इलाज करने में आसानी हो जाती है। सभी लैब टेक्नीशियन अपने कार्य को निष्ठा पूर्ण ईमानदारी से संपन्न करें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ वर्षा अशोक सिंह प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा ने कोरोना काल में लैब टेक्नीशियन की भूमिका की सराहना करते हुए बताया कि विषम परिस्थितियों में भी लैब टेक्नीशियन सैंपल संग्रण ट्रांसपोर्टेशन एवं जांच कार्य करते हुए कोरोना वॉरियर्स के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने बताया कि लैब टेक्नीशियन के बिना जांच कार्य संभव नहीं है।
इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर दीपक गोयल एवं पैथोलॉजी लैब इंचार्ज डॉक्टर अंकुर गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह तंवर ने कहा कि भीलवाड़ा जिला एकमात्र राजस्थान में ऐसा जिला है जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर का जांच कार्य किया जा रहा है जिसमें लैब टेक्नीशियन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत एवं नवनियुक्त लैब टेक्नीशियन का भी सम्मान किया गया। साथ ही समस्त ब्लॉक अध्यक्ष का प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर वर्षा सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सी.पी. गोस्वामी द्वारा स्मृतिचिन्ह भेट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला मंत्री हरीवल्लभ शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री गोपाल डीडवानीया, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष भागचंद सोनी, कार्यालय मंत्री एवं सहकोषाध्यक्ष आत्माराम धाकड, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश श्रीवास्तव, उदयवीर सिंह कानावत, फारूक मोहम्मद, गोपाल लाल मीणा, संदीप शर्मा, मोहनलाल कुम्हार, रईस अहमद, शक्ति सिंह सिसोदिया एवं महिला प्रतिनिधि गायत्री जैन, अंजू सोमानी, हिना धवल, राबिया बनों निकिता खोईवाल, कोमल प्रजापत ने भी अपने विचार रखें तथा जिला भर के लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहे।
Tagsभविष्यकुंडलीवैवाहिक संबंधडॉ. सीपी गोस्वामीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





