राजस्थान

सरदारशहर में विवाहिता ने 9 महीने के मासूम का गला कटर से काटा

Gulabi Jagat
30 Jun 2022 7:30 PM IST
सरदारशहर में विवाहिता ने 9 महीने के मासूम का गला कटर से काटा
x
विवाहिता ने 9 महीने के मासूम का गला कटर से काटा
चूरू. जिले के सरदारशहर के वार्ड 15 में दिल दहलाने देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पर बुधवार शाम 2 वर्ष पूर्व बिहार से दुल्हन बन कर सरदारशहर आई एक 25 वर्षीय विवाहिता आरती ने पहले अपने 9 महीने के मासूम मोहन का गलेंडर (कटर) से गला रेत दिया. फिर उसी गलेंडर से अपना गला काट (Churu woman slit throat of son and herself) लिया. इससे उसकी मौत हो गई. यह जानकारी महिला के परिजनों ने दी है.
घटना के दौरान महिला का पति और ससुर बीकानेर स्थित ओम बन्ना मंदिर गए हुए थे. महिला के देवर ने घटना की सूचना दोनों को दी. महिला के देवर के अनुसार जब बंद कमरे में से गलेंडर चलने और बच्चे के रोने की आवाज आई, तो कमरे की खिड़की में लगे कूलर के एक पर्दे को हटाकर देखा. अंदर महिला के गले के पास गलेंडर चल रहा था. उसने तुरंत इसकी सूचना अपने भाई राम जांगिड़ और पिता सुगनाराम जांगिड़ को दी. वहीं घटना के वक्त महिला की सास घर में आटाचक्की चला रही थी.
जैसे ही महिला का पति राम जांगिड़ और ससुर घर पर पहुंचे, तो वे कूलर हटाकर अंदर घुसे और लहूलुहान बच्चे को उठाकर अपने पिता को दे दिया. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बीकानेर रेफर कर दिया. जहां बच्चे का उपचार चल रहा है. बहरहाल मेडिकल बोर्ड से महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव ससुराल पक्ष को सुपुर्द कर दिया गया. थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. परिजनों का दावा है कि मामला आत्महत्या का है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है.
Next Story