राजस्थान

Jan Camp में प्रभारी एवं वार्ड पार्षद ही रहे नदारद, जनता को किया गुमराह

Gulabi Jagat
12 Sept 2025 11:16 PM IST
Jan Camp में प्रभारी एवं वार्ड पार्षद ही रहे नदारद, जनता को किया गुमराह
x

Bhilwara भीलवाड़ा। राज्य सरकार द्वारा शहर चलो अभियान 2025 के तहत गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड नंबर 23 में कम्युनिटी हॉल के कैंप लगाया गया। जिसमे समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी जन कैंप में पहुंचे। हालांकि, कैंप में सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि प्रभारी मौके पर मौजूद ही नहीं थे और उन्हें फोन कर बुलाना पड़ा। लोगों ने नाराजगी जताई कि जिस भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उसके पार्षद जनता की समस्याओं को दूर करने का दावा करते हैं, वही पार्षद कैंप से नदारद रहे। नागरिकों का कहना था कि किसी भी कैंप में कोई पार्षद समस्याएं सुनने और बैठने को तैयार नहीं होता। जनता सड़क, नालिया सीवरेज की समस्या, रोड लाइट की समस्या, पार्क में भरे हुए पानी की समस्या को लेकर केम्प में पहुची। कई बार फोन करने के बाद केम्प प्रभारी मौके पर पहुंचे। जनता की समस्याएं सुनी और समाधान करने का आश्वासन दिया। वार्ड की समस्याओं को लेकर सतवीर सिंह ने जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया और कहा कि समस्याएं गंभीर हैं, जिनका समाधान होना अनिवार्य है।

Next Story