राजस्थान

आईजी ने 8 जिलों के एसपी से की अपराध नियंत्रण बैठक

SHIDDHANT
9 Oct 2025 8:19 PM IST
आईजी ने 8 जिलों के एसपी से की अपराध नियंत्रण बैठक
x
Ramgarh रामगढ़। झारखंड बोकारो रेंज के आईजी सुनील भास्कर ने गुरुवार को रामगढ़, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग और बोकारो के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठित अपराध और नशे के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ-साथ शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा संपन्न होने की बधाई दी। उत्तरी छोटा नागपुर बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर के रामगढ़ जिला में आगमन एवं प्रस्थान के दौरान सार्जेंट द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैठक के दौरान सभी पुलिस अधीक्षकों को शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न होने को लेकर बधाई दी। साथ ही साथ क्राइम कंट्रोल को लेकर सभी पुलिस अधीक्षकों को कई दिशा निर्देश भी दिए हैं। बैठक में आईजी ने संगठित अपराध, नशे के विरुद्ध कार्रवाई, लंबित मामलों पर निगरानी रखने और जेल से छूटकर आए अपराधियों और उनकी गतिविधि पर विशेष नजर रखने की बात कही।

आईजी सुनील भास्कर ने बातचीत में कहा कि उत्तरी छोटा नागपुर जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई है। सभी पुलिस अधीक्षकों को दुर्गा पूजा बेहतर तरीके से संपन्न कराने को लेकर बधाई दी गई। जिले में क्राइम के आंकड़े से संबंधित मामले को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रभात कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (धनबाद), अंजनी अंजन, पुलिस अधीक्षक (हजारीबाग), हरविंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक (बोकारो), अजय कुमार, पुलिस अधीक्षक (रामगढ़), सुमित अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक (चतरा), डॉ. विमल कुमार, पुलिस अधीक्षक (गिरिडीह), अनुदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक (कोडरमा), ऋत्विक श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक (शहरी,धनबाद) आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पहले झारखंड पुलिस के आईजी (अभियान) माइकल राज ने बताया कि माओवादियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी जिलों में सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील स्थानों, सरकारी प्रतिष्ठानों, रेल और सड़क मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं, ताकि जनजीवन सामान्य बना रहे। आईजी ने कहा कि प्रस्तावित प्रतिरोध सप्ताह और बंद का असर झारखंड के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम जैसे पड़ोसी राज्यों में भी देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से 15 अक्टूबर को होने वाले बंद को ध्यान में रखते हुए सूचना तंत्र को और सक्रिय किया गया है। बता दें कि भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन ने 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह और 15 अक्टूबर को एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है। इस दौरान नक्सलियों के दस्ते गड़बड़ी फैलाने की को श कर सकते हैं। इसके मद्देनजर झारखंड पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
Next Story