
x
वारदात
New Delhi नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर थाना क्षेत्र के प्रताप गली नानक चंद बस्ती में एक किराए के फ्लैट में 25 वर्षीय युवती साक्षी की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी 25 वर्षीय हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी और धोखाधड़ी शामिल हैं। डीसीपी साउथ दिल्ली अंकित चौहान ने आईएएनएस को दिए बयान में बताया कि 7 अक्टूबर की देर रात करीब 9:19 बजे मकान मालिक की ओर से पुलिस को फोन आया। सूचना थी कि फ्लैट के अंदर से खून बह रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा खुला पाया और अंदर साक्षी खून से लथपथ पड़ी थी। उसके चेहरे और गले पर चाकू के कई घातक घाव थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि हुई और मामला दर्ज कर लिया गया। डीसीपी ने बताया, "साक्षी मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थी और ओखला में एक निजी कंपनी में पिछले एक साल से नौकरी कर रही थी। हिमांशु से उसकी मुलाकात करीब दो महीने पहले हुई थी। दोनों रिलेशनशिप में आ गए और साथ रहने लगे। लेकिन, आरोपी को साक्षी पर शक हो गया था। उसे लगता था कि वह किसी और के साथ भी रिलेशनशिप में है। इसी कारण आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या वाले दिन हिमांशु ने शराब पी रखी थी।
झगड़े के दौरान उसने किचन से चाकू उठाया और साक्षी पर कई वार किए। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने छापेमारी शुरू की। 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे आरोपी का सुराग मिला। करनाल क्षेत्र में दबिश देकर हिमांशु को धर दबोचा गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 10 टीमें आरोपी की तलाश में लगी हुई थीं। साक्षी के मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की हत्या की धारा समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे रिमांड पर लिया जाएगा।
Tagsदिल्ली हत्यासाउथ दिल्ली मर्डरसाक्षी हत्या मामलाहिमांशु गिरफ्तारलिव-इन रिलेशनशिप मर्डरकोटला मुबारकपुर वारदातदिल्ली क्राइम न्यूजSouth Delhi Murder CaseDelhi Crime Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





