राजस्थान

बालेसर में 6 मार्च को होगा होलिका दहन, रात को होगा ढूंढोत्सव कार्यक्रम

Admin Delhi 1
6 March 2023 9:46 AM GMT
बालेसर में 6 मार्च को होगा होलिका दहन, रात को होगा ढूंढोत्सव कार्यक्रम
x

जोधपुर न्यूज: फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि पर बालेसर में 6 मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन का मुहूर्त 6:39 से 8:10 मिनट तक रहेगा। 7 तारीख को लोग रंगोत्सव मनाएंगे। शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिसके लिए सवेरे से ही महिलाएं होलिका की पूजन कर सुख समृद्धि की कामना करेगी।

इस बार होली के दिन ग्रहों और नक्षत्रों का विशेष योग लोगों के लिए शुभ फलदायी होगा। होलिका दहन के दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बनेगा। मीन राशि में गुरु और शुक्र की युति से भी शुभ योग बन रहे है। शुक्र अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य योग और गुरु अपनी स्वराशि में होने से हंस नामक राज योग बन रहे है। ग्रहों के इस परिवर्तन से मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों को शुभ फल और लाभ प्राप्त होंगे।

क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य: ज्योतिषाचार्य भंवर लाल शर्मा के अनुसार प्रदोष काल में होलिका दहन के दौरान कई ग्रह अपने उच्च स्तर पर होंगे, जो कई राशियों के लोगों पर प्रभाव डालेंगे। मेष राशि के जातकों के लिए होलिका दहन के बाद से अच्छे पलों की शुरुआत हो सकती है। बृहस्पति ग्रह मीन राशि में हैं, लेकिन नए सनातन साल में मेष में गोचर करेगा। ऐसे में अभी से मेष राशि वालों के सुख और समृद्धि के द्वार खुलने की संभावना है। मिथुन राशि वालों के रुके हुए मांगलिक कार्य संपन्न होने और आर्थिक स्थिति मजबूत बनने के योग बन रहे हैं। सिंह राशि के लोगों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहेगी। धनु व मीन राशि के जातकों पर त्रिग्रही योग का विशेष प्रभाव पड़ेगा।

Next Story