राजस्थान
हिन्दुस्तान जिंक ने रामपुरा आगुचा में उठाएं पर्यावरण सुरक्षा और सरंक्षण हेतु महत्वपूर्ण कदम
Gulabi Jagat
7 Jun 2025 11:14 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाडा। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रामपुरा आगुचा माइंस के आस पास के क्षेत्र में पर्यावरण की सुरक्षा और सरंक्षण हेतु, इस वर्ष भी महत्वपूर्ण कदम उठाएं गये। सघन वृक्षारोपण की शुरूआत के साथ ही आगुचा तालाब का पुर्नउद्धार कर उद्यान का भी शुभारंभ किया। वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत गणमान्य व्यक्तियों ने पौघे लगा कर की। इसके अलावा, हुरड़ा, कोटडी, बड़ला, भोजरास, कोटिया, मूलजी का खेड़ा और रूपाहेली के आस-पास के गांवों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 700 पौधे लगाए गए। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विभिन्न सामुदायिक सहभागिता और कर्मचारी स्वयंसेवा के माध्यम से लगभग 800 पौधे लगाए हैं, ताकि एक हरित कल की ओर सहयोग दिया जा सके। कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों, महिलाओं और समुदाय के सदस्यों को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित करना था। इस पहल ने न केवल क्षेत्र की पारिस्थितिक सुंदरता को बढ़ाया, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण की मजबूत भावना को भी बढ़ावा दिया। हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर पहल के तहत, नव पुनर्निर्मित आगुचा तालाब के चारों ओर विकसित एक सुंदर उद्यान के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, आईबीयू रामपुरा आगुचा क्लस्टर सीईओ राम मुरारी, प्रधान, हुरडा पंचायत कृष्ण सिंह राठौड़, यूनियन के महामंत्री महेंद्र सोनी, रामपुरा आगुचा के पर्यावरण प्रमुख दिनेश कुमार पालीवाल, हेड एडमिन अभिमन्यु सिंह राणावत, समाजसेवी जितेन्द्र नागर, जेईएन सिंचाई विभाग दिनेश दर्जी, हेड सीएसआर अभय गौतम, यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान उपस्थित थे। रामपुरा आगुचा माइंस महत्वपूर्ण सीएसआर परियोजनाओं के माध्यम से सतत विकास और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जो पर्यावरण और समुदाय दोनों को लाभान्वित कर रही हैं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारहिन्दुस्तान जिंकपर्यावरण
Next Story





