राजस्थान
Hindustan Zinc और ममता संस्था ने विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता सत्रों का किया आयोजन
Gulabi Jagat
7 Feb 2026 11:31 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाड़ा । विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीएसआर विभाग के सहयोग से ममता एचआईएमसी द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ वैन प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान एवं उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंसर जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्य रूप से पांच प्रमुख स्थानों उदयपुर के जावर, राजसमंद के दरीबा, चित्तौड़गढ के़ चंदेरिया, भीलवाड़ा के आगुचा एवं उत्तराखंड के पंतनगर ऊधम सिंह नगर में आयोजित किये। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान करना और समय पर इलाज के महत्व को समझाना था। विशेष रूप से महिलाओं और तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को मुंह, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के खतरों के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के दौरान इंटरएक्टिव सत्रों में मोबाइल हेल्थ वैन के डॉक्टरों और नर्सों ने स्थानीय भाषा में लोगों को कैंसर के कारणों और बचाव के तरीकों के बारे में बताया। मौके पर ही लोगों की मौखिक, बीएमआई और ब्लड प्रेशर की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। जिन व्यक्तियों में कैंसर के लक्षण या जोखिम कारक पाए गए, उन्हें आगे के इलाज और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान समाज में कैंसर से जुड़ी गलत धारणाओं और डर को भ्रातिंयों की जानकारी से दूर करने का प्रयास किया। इन सत्रों के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। लोगों ने न केवल कैंसर स्क्रीनिंग के महत्व को समझा, बल्कि तंबाकू छोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी संकल्प लिया।
Tagsहिंदुस्तान जिंकममता संस्थाविश्व कैंसर दिवसजागरूकता सत्रHindustan ZincMamta FoundationWorld Cancer Dayawareness sessionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





