राजस्थान
जीव दया कार्यक्रम परिषद के संरक्षक हेमंत कोठारी, महामंत्री मुकेश मेडतवाल का रहा सहयोग
Gulabi Jagat
18 Jun 2025 10:16 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाडा। बेजुबान जीव दया कार्यक्रम जीवों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य हैं। हम सभी को भी अपने अपने अपने क्षेत्र में सेवा कर रही ऐसी सभी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करना चाहिए। मानव शरीर हमे मिला हैं जिसमें हमे बहुत से रॉल अदा करने हैं सेवा करने का एक कार्य भी भगवान ने हमे इन बेज़ुबानों के लिये दिया हुआ हैं जितना हम सभी से बन सके इसको करना चाहिये। ये विचार नगर निगम महापौर राकेश पाठक, महात्मा गांधी चिकित्सालय के पीएमओ डॉ अरुण गौड़ ने राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद द्वारा राजस्थान सिंहनी राष्ट्रज्योति परम गुरुणी मैया 1007 प्रेमवती मासा के रजत पुण्य महोत्सव पर आयोजित जीव दया कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब ने बताया की संरक्षक हेमंत कोठारी, महामंत्री मुकेश मेडतवाल के सहयोग से आयोजित जीव दया कार्यक्रम में प्रेमवती मसा के आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए आध्यात्मिक मार्गों पर अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष मनीष बम्ब व मार्गदर्शक महावीर गांधी ने बताया कि धर्म एवं संस्कार की जननी है गाय। गौ माता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। परिषद द्वारा प्रतिमाह जीव दया के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान अंबेश सौभाग्य नवयुवक मंडल संयुक्त मेवाड़ के संरक्षक अनिल खटोड़, अध्यक्ष प्रमोद सिंघवी, जैन सोशल ग्रुप भीलवाड़ा मैन के अध्यक्ष प्रदीप सांखला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व पार्षद सुरेश कुमार बम्ब, जिला संयोजक लक्की ब्यावट, उपाध्यक्ष ललित बोहरा, जिला संगठन मंत्री अभिषेक चंडालिया,अजित खींचा, निर्मल गोखरू, बलबीर डागलिया, अभिषेक पोखरना, अर्पित नंदावत, अनिल बापना, अनिल मेहता आदि उपस्थित थे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारनिर्मल गोखरूबलबीर डागलियाअभिषेक पोखरनाअर्पित नंदावतअनिल बापनाअनिल मेहताजीव दया कार्यक्रमहेमंत कोठारीमुकेश मेडतवालपरिषद संरक्षकमहामंत्रीसमाजसेवापशु कल्याणदया अभियानधार्मिक आयोजनसेवा कार्य
Next Story





