राजस्थान
HDFC बैंक द्वारा विशेष साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
Gulabi Jagat
15 Feb 2025 11:04 PM IST
x
Bhilwara। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए एसपी ऑफिस भीलवाड़ा में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एचडीएफ़सी बैंक के क्लस्टर हेड गौरव नागपॉल, शाखा प्रबंधक श्रीकांत अपूर्वा एवं एचडीएफसी बैंक की आरसी व्यास कॉलोनी शाखा के सहयोग से हुआ। जिसका उद्देश्य साइबर अपराधों से बचने के उपाए के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विभाग के कर्मचारियों को बताया की कैसे साइबरअपराधों द्वारा ओटीपी पूछकर नक़ली ऐप डाउनलोड कराकर या मोबाइल फोन हैक कर वित्तीय और व्यक्तिगत डेटा चुरा लेते हैं।
इस दौरान कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया है। साइबर अपराध का प्राथमिक प्रभाव वित्तीय है। साइबर अपराध में कई अलग-अलग प्रकार की लाभ-संचालित आपराधिक गतिविधियाँ शामिल हो सकती हैं, जिनमें रैनसमवेयर हमले, ईमेल और इंटरनेट धोखाधड़ी और पहचान धोखाधड़ी, साथ ही वित्तीय खाते, क्रेडिट कार्ड या अन्य भुगतान कार्ड की जानकारी चुराने का प्रयास शामिल है। कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक की और से साइबर विशेषज्ञ प्रिया शेखावत और रजत जैन ने हिस्सा लिया। उन्होंने डिजीटल अरेस्ट स्केम के बारे में भी समझाया की डिजीटल अरेस्ट स्कैम देश का सबसे बड़ा स्कैम बन चुका है और कैसे हर दिन लोग इसके शिकार हो रहे हैं इससे बचने का सबसे आसान तरीक़ा यह रास्ता है कि आपको घबराना नहीं है यदि आपके पास ऐसा कोई कॉल आता है तो आपको ऐसी कॉल का जवाब नहीं देना है ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है और हर कर्मचारी को साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। इस कार्यक्रम में एडिशनल एसपी पारस मल जैन और साइबर सेल से अंकित यादव सहित जिले के चुनिंदा पुलिस अधिकारी ने भाग लिया।
TagsHDFC बैंकविशेष साइबर जागरूकता कार्यशालाआयोजनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





