राजस्थान
Hanumangarh:15 अगस्त से राष्ट्रीय राजमार्ग पर फास्टैग वार्षिक पास सुविधा शुरू
Tara Tandi
12 Aug 2025 6:06 PM IST

x
Hanumangarh हनुमानगढ़ । सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) नियम 2008 में संशोधन किया है। यह संशोधन गजट अधिसूचना जीएसआर 388(ई) के माध्यम से 17 जून, 2025 को प्रकाशित किया गया।
एनएचएआई हनुमानगढ़ के पीडी श्री पुष्पेन्दर सिंह ने बताया कि इस संशोधन के पश्चात गैर वाणिज्यिक कारों, जीपों और वैनों के लिये फास्टैग आधारित वार्षिक पास की शुरूआत की गई है। यह 15 अगस्त 2025 से प्रभावी होगी। उन्होंने बताया कि यह पास 3000 रूपये के भुगतान पर प्राप्त किया जा सकता है। इसके तहत एक वर्ष या राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी टोल प्लाजा से 200 बार पार करने तक, जो भी पहले (चाहे प्रत्येक प्लाजा पर लागू शुल्क कुछ भी हो) वैध रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस सुविधा को 15 अगस्त 2025 से लागू करने के लिये एनएचएआई में सभी टोल प्लाजा पर प्रस्तावित वार्षिक पास सुविधा का परीक्षण शुरू किया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सिस्टम सुचारू रूप से काम कर रहा है। साथ ही नेशनल हाइवे उपयोग कर्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिये सभी टोल प्लाजा पर फ्लैक्स डिस्पले और पम्फलेट वितरण के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है।
TagsHanumangarh15 अगस्तराष्ट्रीय राजमार्गफास्टैग वार्षिकपास सुविधा शुरूHanumangarh15 AugustNational HighwayFastag AnnualPass Facility Startedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





