भाविप भगत सिंह शाखा द्वारा तीन विद्यालयों में हुआ गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित

Bhilwara, भीलवाड़ा । भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा, भीलवाड़ा द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में गुरु वंदनदृछात्र अभिनंदन कार्यक्रमों का आयोजन कर गुरु-शिष्य परंपरा को सम्मानित किया गया। हैप्पी डेज़ स्कूल, आजाद नगर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ा महुआ तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, हरणी कलां में आयोजित कार्यक्रमों में गुरुजनों का सम्मान एवं मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रमों में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वाेच्च स्थान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा और संस्कार भी प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति आदर, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर परिषद की ओर से श्याम कुमावत, कुलदीप माथुर, गौरव झंवर, दीपेश खंडेलवाल, राकेश भंसाली, गौरव बहेती, अंकिता तुर्किया, दीपक तुर्किया, किरण सेठी, अनामिका तांबी, नीतू भंसाली, सुनील चेचाणी, अनीता चेचाणी, आयुषी अजमेरा, शिल्पा मुच्छाल, कोमल शर्मा, पारस देवी शर्मा एवं डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा द्वारा आयोजित इस संस्कारमय पहल की सराहना करते हुए परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया।





