राजस्थान

गुर्जर समाज ने अपने राजनीतिक अधिकारों की मांग की

Admin Delhi 1
21 Aug 2023 7:57 AM GMT
गुर्जर समाज ने अपने राजनीतिक अधिकारों की मांग की
x
अध्यक्षता केकड़ी देवसेना जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर ने की

अजमेर: देवसेना संगठन की बैठक रविवार को दोपहर बाद ब्यावर रोड़ स्थित वीर गुर्जर छात्रावास में आयोजित हुई‌। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय देवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धन्नालाल तेड़वा, देवसेना प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री बृजमोहन गुर्जर मौजूद थे।अध्यक्षता केकड़ी देवसेना जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर ने की।

अतिथियों का देवसेना संगठन की और से साफा बंधन कर माला पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवसेना के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने कहा कि समाज को संगठित होना आवश्यक है। समाज का विकास एकता से ही संभव होगा।

उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने राजस्थान में गुर्जर समाज को जो उसका हक है उसके अनुरूप प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। ज्ञानसिंह गुर्जर ने दोनों पार्टियों से समाज की संख्या के अनुरूप राजनीतिक हक मांगा है। उन्होंने कहा कि दोनो पार्टियों ने समाज को संख्या के अनुरूप राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं दी है। ज्ञान सिंह गुर्जर ने कहा कि समाज अब जाग गया है। किसी भी के भी बहकावे में नहीं आएगा।

Next Story