राजस्थान

Govind Prasad Sodani- निष्काम भाव से सेवा करना, भारत विकास परिषद की यही पहचान

Gulabi Jagat
2 July 2024 5:52 PM GMT
Govind Prasad Sodani- निष्काम भाव से सेवा करना, भारत विकास परिषद की यही पहचान
x
Bhilwara भीलवाड़ाभारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा के सदस्य विवेक जागेटिया ने अपने पिता रामपाल जागेटिया की पुण्य स्मृति में परिषद परिवार को 92 हजार 812 रुपए का ऑक्सीजन का कंस्ट्रेटर भेंट किया। इस मौके पर विवेक जागेटिया एवं वंदना जागेटिया का शाखा की ओर से अभिनंदन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडानी द्वारा तिलक लगाकर नवीन मशीन का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा की निष्काम भाव से सेवा करना सराहनीय है। भारत विकास परिषद की यही पहचान है। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष बालमुकुंद डाड, शाखा सचिव गिरीश अग्रवाल, वित्त सचिव भेरुलाल अजमेरा, महिला संयोजिका अनु हिम्मतरामका, उपाध्यक्ष अतुल शाह, शाखा सदस्य ओमप्रकाश कोगटा, मुरलीधर लड्डा, जगमोहन चैधरी, बाल किशन पारीक, विद्यादेवी कोगटा, शिवाजी शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी, सचिव कमलेश बोडाना उपस्थित रहे।
Next Story