राजस्थान
राज्यपाल का संदेश: पत्रकारिता समाज में सकारात्मक भूमिका निभाए
Tara Tandi
28 Sept 2025 1:46 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को ब्रह्माकुमारी के शांतिवन परिसर में आयोजित नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ इसीलिए कहा जाता है कि वह लोकतंत्र की जड़ों को सींचकर उसे हरा भरा रखता है।
उन्होंने कहा कि मीडिया विश्वास, एकता और शांति बनाए रखने का सशक्त माध्यम है उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को कई वर्षों से अक्षुण्ण रखने के लिए समय—समय पर देश की संस्कृति, एकता और लोकतंत्र को अखण्ड रखने के लिए देश के कई लोगों का बलिदान है।
राज्यपाल ने कहा कि भारत की संस्कृति विश्व की पहली संस्कृति है। हजार वर्षों से ज्यादा समय तक हमारी संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने की कोशिश की गई है। मैकाले की शिक्षा पद्धति ने भी संस्कृति को क्षति पहुंचाने की कोशिश की। विश्व में जब कुल 6 विश्वविद्यालय थे, उस समय हमारे पास नालंदा और तक्षशिला जैसे दो विशाल विश्वविद्यालय थे। विभिन्न आक्रांताओं द्वारा किए गए आक्रमण साथ ही विभिन्न कुत्सित प्रयासों के बाद भी हमारी संस्कृति नष्ट नहीं हुई, बल्कि तेजी से बढ़ रही है। क्योंकि हमारे यहां योगी, महात्मा हुए। हमने किसी पर आक्रमण नहीं किया। हम सर्वधर्म को मानते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी लोग राष्ट्रहित के लिए और शांति के लिए कार्य करे, ये बेहद महत्वपूर्ण है उन्होंने मीडिया के विभिन्न माध्यमों के बारे में बताते हुए कहा कि मीडिया का हर माध्यम आज के समय में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। राज्यपाल ने बताया कि हमारा देश विश्व में कई क्षेत्रों में अग्रणी है साथ ही सामुहिक प्रयासों से ही आगे प्रगतिरत भी है।
Tagsराज्यपाल संदेशपत्रकारिता समाजसकारात्मक भूमिका निभाएGovernor's messageJournalism communityshould play a positive roleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





