राजस्थान

बहुमंजिला भवन के निर्माण को मूर्त रूप देना ही सर्वोच्च प्राथमिकता: Sanjay Pediwal

Gulabi Jagat
28 May 2026 8:00 PM IST
बहुमंजिला भवन के निर्माण को मूर्त रूप देना ही सर्वोच्च प्राथमिकता: Sanjay Pediwal
x

Bhilwara: बापूनगर माहेश्वरी समाज सेवा समिति के नवीन सत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश लढा ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि सर्वसम्मति से संजय पेडीवाल को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इसके साथ ही कैलाश लखोटिया को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी ने बताया कि अन्य पदाधिकारियों में शरद गांधी एवं प्रकाश झंवर को उपाध्यक्ष, जगदीश लढा को जिला प्रतिनिधि तथा गोपाल जागेटिया एवं भगवतीलाल नौलखा को नगर प्रतिनिधि चुना गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश काबरा को संयुक्त सचिव तथा रोशन नुवाल को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। कार्यसमिति सदस्यों के रूप में शिव कुमार नुवाल, मुकुट बिहारी नुवाल, कपिल बाहेती, रमन राठी एवं शिवरतन करवा को चुना गया है। वहीं समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों को गति देने के लिए मनीष लढा, सत्यनारायण जैथलिया, सौरभ सामरिया, जगदीश चेचानी, दिनेश अजमेरा एवं मुकुट बसेर आदि को प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है।

चुनाव प्रक्रिया के बाद चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश लढा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय पेडीवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। उपस्थित समाजजनों ने करतल ध्वनि से नई टीम का स्वागत किया और बधाई दी। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय पेडीवाल ने आगामी 3 वर्षों के लिए समिति का विजन और एजेंडा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और सेवा कार्यों को गति देने के लिए अतिशीघ्र कार्यकारिणी की पहली बैठक बुलाई जाएगी। पेडीवाल ने अपने मुख्य लक्ष्य की घोषणा करते हुए कहा कि कार्यकाल के दौरान बहुमंजिला भवन के निर्माण को मूर्त रूप देना और उसे कार्य की परिणति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Next Story